सिद्धू मूसेवाला और बब्बू मान के बाद अब किसानों के साथ डटे हरभजन मान, दिल्ली जाने का किया ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 01:39 PM (IST)

जालंधर: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में संघर्ष कर रहे पंजाब के किसानों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का पूरा समर्थन मिल रहा है। अब पंजाबी अदाकार और गायक हरभजन मान भी इस आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। हाल ही में हरभजन मान ने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। 

 

किसान आंदोलन में अपनी शमूलियत का ऐलान करते हुए पंजाबी गायक हरभजन मान ने अपने ट्वीट में लिखा,'मैं अपने किसानों के साथ शांतमयी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हो रहा हूं। इस  आंदोलन को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिलते देखकर बहुत खुशी हुई। किसान न सिर्फ़ हमारी या किसी कौम की रिढ़ की हड्डी हैं बल्कि हमारी अनेक पहचान का हिस्सा भी हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harbhajan Mann (@harbhajanmannofficial)

 

बता दें कि इससे पहले रणजीत बावा, बब्बू मान और सिद्धू मूसेवाला, आर. नेत, हर्फ़ चीमा, कंवर ग्रेवाल ने दिल्ली जा रहे किसानों का हौसला बढ़ाया था। उधर, मानसा ज़िले से संबंधित गायक आर. नेत किसानों के साथ दिल्ली मोर्चे पर डटे हुए हैं। पंजाबी गायकों की तरफ से किसानों के हक में गाए जोशीले गीतों ने नौजवान पीढ़ी को इस हद तक प्रभावित किया है कि वह भी किसानों के मोर्चों में शामिल ही नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस की तरफ से लगाए नाकों को भी कुछ ही समय में तोड़ कर आगे बढ़ गए। गायक बब्बू मान ने भी दिल्ली मोर्चो में पहुंच कर किसानों को संबोधन किया है।

सिद्धू मूसेवाला ने मंच से उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर इंसान अपना धर्म भूला कर यहां अपने हकों के लिए एकजुट हुआ है क्योंकि आज हमारे से हमारी रोटी छीनने की कोशिश की गई है और हमारे हकों पर पड़ने वाले इस डाके को हम कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। 
 

Vatika