सुनील जाखड़ के बयान के बाद गरमाई राजनीति, अकाली दल ने साधा सोनिया गांधी पर निशाना
punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 07:07 PM (IST)
चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का यह बयान कि उन्हे मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है, भले ही पार्टी के विधायकों ने उनके दावे का समर्थन किया हो, ने पार्टी के भीतरी लोकतंत्र के नाम पर कांग्रेस आलाकमान द्वारा की गई धोखाधड़ी को बेनकाब कर दिया है पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर न केवल अपने विधायकों, बल्कि अपने नेताओं और वर्करों को धोखा दिया है।
डा. चीमा ने कहा कि सुनील जाखड़ ने खुलासा किया था कि उन्हे 42 विधायकों का समर्थन मिला था और सुखजिंदर रंधावा को 16 एम.एल.ए का , परनीत कौर को 12 और चरणजीत सिंह चन्नी को सिर्फ दो एम.एल.ए का समर्थन मिला था। यह कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर करता था कि वह रिकॉर्ड के अनुसार चलें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नेताओं और वर्करों को एक स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आंतरिक पार्टी लोकतंत्र सिद्धांत पर आगे क्यों नहीं बढ़ी। इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस जिस आंतरिक पार्टी लोकतंत्र की बातें करती है, वह एक दिखावा है और इसे अभी भी गांधी परिवार द्वारा तानाशाही तरीके से चलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here