DC दफ्तर के बाद अब बाघापुराना की तहसील में लगा खालिस्तानी झंडा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 12:08 PM (IST)

बाघापुराना(गोपी राऊके): स्थानिक शहर की तहसील कंपलैक्स में आज किसी अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से खालिस्तान का झंडा लगा दिया गया। यह झंडा उस जगह पर लगाया गया जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके राष्ट्रीय झंडा लहराया गया था। तहसील कंपलैक्स में खालिस्तान का झंडा देखकर अफरा-तफरी मच गई। 

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही बाघापुराना पुलिस मौके पर पहुंच गई और खालिस्तान का झंडा उतार दिया। फिलहाल पुलिस की तरफ से आगे वाली कार्यवाही जारी है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मोगा के डी.सी. दफ्तर और उसके बाद कोटकपूरा बाइपास के फ्लाईओवर पर भी खालिस्तानी झंडा लहराया गया था जिसके बाद मोगा चर्चा में बना हुआ था। फिलहाल मोगा के डी.सी. दफ्तर में खालिस्तान का झंडा लहराने वाले दो मुलजिमों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे गंभीरता के साथ पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News