राज्यपाल के फैसले के बाद हरकत में मान सरकार, बुलाई अहम मीटिंग
punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 12:19 PM (IST)
चंडीगढ़ : विधानसभा का विशेष सत्र के रद्द होने के बाद पंजाब सरकार में हलचल पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान ने कल सुबह 9 बजे आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों व मंत्रियों की मीटिंग बुला ली है। बता दें कि राज्यपाल द्वारा विधानसभा सैशन रद्द करने के बाद पंजाब सी.एम. मान ने बैठक बुलाई है, जिसमें अगली रणनीती बारे विचार किया जाएगा।
Koo Appराज्यपाल द्वारा विधानसभा ना चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है... अब लोकतंत्र को करोड़ों लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि चलाएंगे या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ एक व्यक्ति... एक तरफ भीमराव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस...जनता सब देख रही है...- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 21 Sep 2022
अब फिलहाल कल ही पता चलेगा कि क्या मान सरकार द्वारा कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है या नहीं। इस दौरान राज्यपाल के फैसले का विरोध जताया जा सकता है। फिलहाल सरकार का अगला एक्शन क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसका खुलासा फिलहाल कल ही होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here