सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब कांग्रेस का मान सरकार पर बड़ा हमला, उठी ये मांग

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 11:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिन-दिहाड़े हुई हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस ने सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद VIP कल्चर खत्म करने के नाम पर AAP सरकार के सिक्योरिटी कम करने के फैसले पर पंजाब सरकार को घेरा है। कांग्रेस के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं पंजाब कांग्रेस ने भी मान सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा CM भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है।

वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मूसेवाला की हत्या की CBI, NIA या सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पंजाब के गवर्नर से मिलेगी। पार्टी ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन की भी मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News