विवाह के बाद मायके आई महिला के साथ दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 12:22 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): विवाह के बाद अपने मायके रहने आई महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने जग्गा सिंह निवासी भिंडीसैदा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2019 में उसका विवाह हुआ था और विवाह के 2 माह बाद जब वह अपने मायके रहने के लिए आई तो उसी दिन देर रात उसके माता-पिता कहीं बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी कि इतने में उक्त आरोपी ने उसे बाहर बुलाया और खींच कर अपने साथ कमरे में ले गया। जहां उसने अपनी हवस का शिकार बना लिया। चुप रहने के बावजूद आरोपी उसे परेशान करने लगा। जिस पर उसने आज पूरा घटनाक्रम अपने माता-पिता को बताया। पुलिस ने दर्ज मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 

Vaneet