नाइट कर्फ्यू के बाद अब चंडीगढ़ में लगा वीकेंड Lockdown

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 02:33 PM (IST)

चंडीगढ़: कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में एक बार फिर लोगों पर तेज हो  रहा है। इसी बीच बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने भी दिल्ली की तर्ज पर अब वीकेंड लॉकडाउन का फैसला किया है। मिली जानकारी अनुसार अब चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार वीकेंड लॉकडाउन रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी के चलते अब प्रशासन की तरफ से कई फैसले लिए जा रहे है। नाईट कर्फ्यू के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया है। बीते दिन ही पीजीआई ने कोरोना के यूके स्ट्रेन वैरिएंट की पुष्टि की थी, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत लोगों को संक्रमित पाया था। अब इसी के चलते सरकार का यह बड़ा फैसला  सामने आया है। 
 

Content Writer

Tania pathak