10 महीनों में बदले जा चुके 4 बार AG, जानें किस का कितनों दिनों का रहा कार्यकाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 03:02 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में एक और ए.जी. की विदाई हो चुकी है।  ए.जी. अनमोल रत्न सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीनियर एडवोकेट विनोद घई पंजाब के नए ए.जी. हो सकते हैं।  बता दें पंजाब में 10 महीनों के भीतर चौथी बार ए.जी. बदला जा चुका है। 10 महीनों में 4 ए.जी. में से अतुल नंदा 54 महीने 3 दिन, ए.पी.एस. दयोल 1 महीना 15 दिन, डी.एस. पटवालिया 3 महीने 22 दिन और अनमोल रत्न सिद्धू पूरे 4 महीने रह चुके हैं।

1. एडवोकेट अतुल नंदा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह  के दौरान नियुक्त किए गए थे। उन्होंने कैप्टन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद ही ए.जी. के पद इस्तीफा  दे दिया था उनका कार्यकाल 54 महीने 3 दिन का रहा। 

2. ए.पी.एस. दयोल को पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी के दौरान नियुक्त किया गया था। नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनका कार्यकाल बहुत कम रहा 1 महीना 15 दिन रहा। 

3. पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की हार के बाद डी.एस. पटवालिया ने अपने ए.जी. के पद से इस्तीफा दे दिया था। पटवालिया को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था। इनका कार्यकाल 3 महीने 22 दिन का रहा।

4. अनमोल रत्न सिद्धू को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सी.एम. बनने के बाद नियुक्त किया गया था। उन्होंने घरेलू कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल पूरे 4 महीने का रहा। 

ए.जी. अमनोल रत्न सिद्धू का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा घरेलू कारणों के चलते दिया है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के ए.जी. अनमोल रत्न सिद्धू के इस्तीफे के कई कारण बताए जा रहे हैं जैसे बेअदबी केस में सुनवाई, लॉ अफसरों की तैनाती,  प्रो. भुल्लर रिहाई केस। सूत्रों का यह भी कहना है कि अनमोल सिद्धू के इस्तीफे का करण यह भी हो सकता है उनकी एक अफसर से बहस हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Kamini