भाजपा ने बदला पैंतरा,कृषि बिलों पर किसानों का गुस्सा शांत करने के लिए जाट सिख नेताओं की लगाई ड्यूटी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 09:16 AM (IST)

पटियाला (परमीत): कृषि बिलों पर किसानों का गुस्सा शांत करने के लिए भाजपा ने पैंतरा बदलते हुए जाट सिख नेताओं की ड्यूटी लगाई है। पहले दिन 14 जिलों और फिर 8 जिलों में जाट सिख नेताओं को प्रैस कांफ्रैंस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  दिलचस्पी वाली बात यह है कि पार्टी के मौजूदा अधिकारी पुराने जाट सिख नेताओं के नाम पर प्रैस कांफ्रैंसों के संदेश लगाते भी नजर आए।  

आज अमृतसर में राजिन्दर मोहण सिंह छीना, बरनाला में दर्शन सिंह नैणेवाल, बङ्क्षठडा में दयाल सिंह सोढी, फरीदकोट में जुगराज सिंह कटोरा, फतेहगढ़ साहिब में जगदीप सिंह, फिरोजपुर में बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरदासपुर में शिवबीर सिंह राजन, होशियारपुर में करनपाल सिंह, जगतार सिंह सैनी, मानसा में सुखवंत सिंह धनौला, मोगा में त्रिलोचन सिंह गिल, मुक्तसर साहिब में गुरविन्दर सिंह भक्त, पटियाला में हरजीत सिंह ग्रेवाल, रविन्द्र सिंह गिन्नी ढिल्लों और गुरतेज सिंह ढिल्लों, रोपड़ में इकबाल सिंह लालपुरा और संगरूर में मनिन्दर सिंह कप्याला ने प्रैस कांफ्रैंसों को संबोधित करते हुए किसानों को यह समझाने का प्रयत्न किया कि कृषि बिल किसानों के हक में हैं। उक्त  नेताओं में से अधिकतर जाट सिख हैं।
 

Vatika