बड़ी खबर: ड्रग्स मामले में फरार AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : ड्रग्स मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब पुलिस के पूर्व AIG राजजीत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस को सरेंडर किया है। वहीं उनकी गिरफ्तारी की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को ड्रग्स से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान राजजीत सिंह का नाम भी सामने आया था पर वह पुलिस की पकड़ से बाहर थे। वहीं इस मामले के दौरान जालंधर पुलिस से जुड़े एक इंस्पेक्टर के समय से पहले रिटायरमेंट लेने की भी चर्चा रही है। अब इस अधिकारी की भूमिका को लेकर भी जांच में आगे कोई तथ्य सामने आता है या नहीं, इस पर नजर बनी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

