CM मान के विदेश दौरे के छिड़े विवाद पर एयरलाइंस का ट्वीट

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 06:09 PM (IST)

चंडीगढ़:   लुफ्थांसा एयरलाइंस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि  फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान में इंबाउंड फ्लाइट और विमान परिवर्तन की वजह से देरी हुई। हालांकि, कंपनी ने डाटा प्रोटेक्शन का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का जर्मनी दौरा विवादों में घिर गया है। विरोधियों ने आरोप लगाए हैं कि सी.एम. मान नशे की हालत में थे जिसके चलते उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया था। इस मामले को लेकर विरोधियों द्वारा उन पर निशाना साधा जा रहा है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे जिसके चलते विमान 2-3 घंटे लेट हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila