अकाली-भाजपा गठजोड़ को लगा सियासी झटका

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 09:35 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा):हलका विधानसभा फगवाड़ा के गांव खजूरला में अकाली-भाजपा गठजोड़ को तब बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब गांव के पूर्व सरपंच तीर्थ सिंह ने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। 

तीर्थ सिंह पूर्व सरपंच के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अजय कुमार हैप्पी, राजन गोगना, सोनू मल्ल, इकबाल सिंह पाला, लखबीर सिंह व अन्यों का स्वागत करने लाक कांग्रेस फगवाड़ा देहाती के प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, यूथ कांग्रेस नेता हरनूर सिंह हरजी मान, नवजिन्द्र सिंह बाहिया, गुरजीत पाल वालिया, तरलोचन सिंह भाखडिय़ाणा, दीप सिंह हरदासपुर उप चेयरमैन ब्लाक समति फगवाड़ा, अमर सिंह, पवित्र सिंह, मनजिन्द्र सिंह सरपंच मेहटां, प्यारा सिंह, मंगी खजूरला, जोगा सिंह व तीर्थ सिंह महेड़ू विशेष तौर पर पहुंचे। 

पूर्व सरपंच तीर्थ सिंह ने कहा कि वे लोग कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पंजाब हित में बनाई नीतियों व पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी की फगवाड़ा के विकास को लेकर दिखाई जा रही प्रतिबद्धता को देखते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैैं। आने वाले हर चुनाव में कांग्रेस की जीत को यकीनी बनाया जाएगा। दलजीत राजू दरवेश पिंड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों को यथा योग्य मान-समान दिया जाएगा। इस अवसर पर अन्य गांव वासी भी उपस्थित थे।

Des raj