शिअद-भाजपा गठजोड़ में आपसी फूट उभर कर सामने आई

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 09:32 PM (IST)

नाभा(जैन): शिरोमणि अकाली दल के और भाजपा गठजोड़ के बीच आपसी फूट आज उस समय उभर कर सामने आई जब पूर्व उप मुख्यमंत्री और अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज यहां भवानीगढ़ रोड स्थित दफ्तर का उद्घाटन और हलके वर्करों के मिलनी समागम में पहुंचे। दोनों समागमों का भाजपा नेताओं ने बाइकाट किया। 

जिला भाजपा देहाती प्रधान सुरिंदर गर्ग, मंडल शहरी प्रधान नवदीप बावा, जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रधान गौरव जलोटा, देहाती प्रधान डा. हरजिन्दर सिंह दयोल, जिला भाजपा उप प्रधान विशाल शर्मा, महा-सचिव एडवोकेट योगेश खत्री, जिला कैशियर भूषण बांसल, पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उप प्रधान रणधीर सिंह खंगूड़ा, शहरी महासचिव अमर चंद कथूरिया, सक्रिय अधिकारियों सुरेश बांसल, अतुल बांसल, वरुण मनचंदा और राजीव गर्ग आदि ने लिखित बयान जारी करके आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप ने हमारे के साथ सुखबीर बादल के प्रोग्राम बारे पक्षपात रवैया अपनाया है। 

हमारे नेताओं के फोटोज होरडिंगज में नहीं लगाए और न ही हमें सूचना दी जिस कारण हम मंडल भाजपा शहरी, देहाती, जिला देहाती और युवा मोर्चा की तरफ से सुखबीर बादल के प्रोग्रामों का बाइकाट करते हैं और आने वाले समय में भी विरोध जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव से पहले ही अकाली-भाजपा में आपसी खींचतानी और दरार पडऩे साथ कांग्रेसी खेमा खुशी मनाता नजर आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News