पंजाब इतिहास पुस्तक विवाद: शिअद-भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 09:06 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर से मिलकर सिख इतिहास से संबंधी अध्याय बारहवीं की कक्षा से हटाने के मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा पंजाब प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक कर रहे थे। बाद में राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व उप मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।  


राज्यपाल को दिए ज्ञापन में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को सिख इतिहास और विरासत के मुद्दे पर अनावश्यक टकरावपूर्ण रवैया त्यागने का सुझाव दिया गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह लोगों के जेहन से समूचे सिख इतिहास को मिटा देने की साजिश है। 


 

Vaneet