अकाली दल ने ब्रह्मपुरा का सामना करने के लिए ढूंढ निकाला ब्रह्मास्त्र

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 01:31 PM (IST)

तरनतारन: शिअद द्वारा टकसाली नेता रणजीत सिंह और रवीन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा को पार्टी में से निकालने के बाद शिरोमणि समिति के मौजूदा मैंबर अलविंद्र पाल सिंह पखोके को खड़ूर साहिब हलके का इंचार्ज लगाया गया है। बता दें कि अलविन्दर सिंह पखोके शिरोमणि समिति के पूर्व जिला प्रधान और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का भांजा है।

 उल्लेखनीय है कि शरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, बेटे रविंद्र सिंह ब्रह्मपुरा, डा. रतन सिंह अजनाला और उनके बेटे अमरपाल सिंह बोनी को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राइमरी सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। अलविंद्र पाल सिंह पक्खोके को  अकाली सरकार में पंजाब सूचना कमीशन में कमिश्नर बनाया गया था।    

swetha