‘बजाओ ढोल खोलो पोल रैली’ में छोटे बादल ने बीजेपी के सम्मान का किया तिरस्कार

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:43 PM (IST)

जालंधरः गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुई भाजपा की ‘बजाओ ढोल खोलो पोल रैली’ में दोपहर 1 बजे पहुंचे शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल का पंजाब भाजपा प्रधान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पार्टी सिंबल वाले सिरोपे से स्वागत किया। सुखबीर बादल ने महज 2 मिनट ही सम्मान सिरोपा गले में पहना और उसे उतार दिया। कुछ ही देर बाद चाय आ गई और सुखबीर बादल ने चाय की चुस्कियां लेने के बाद सम्मान सिरोपे से मुंह साफ कर दिया। 

 

‘बजाओ ढोल खोलो पोल रैली’ में छोटे बादल ने बीजेपी के सम्मान का तिरस्कार किया।  सुखबीर ने चाय पीने के बाद कहा- पंजाब विच अकाली ते बीजेपी विच कोई फरक ई नईं है। पहला गठजोड़ है, जिस ने कोई लैण-देण नईं कीती।  विजय सांपला कुछ बात कर रहे थे कि सुखबीर बादल ने कुछ देर पहले गले में डाले बीजेपी के सम्मान से मुंह पोंछा तो बीजेपी नेता इधर-इधर बगले झांकने लगे। 

Punjab Kesari