अकाली दल की वरिष्ठ नेता का निधन, अभी-अभी आई दुखद खबर

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 12:55 PM (IST)

बलाचौर (ब्रह्मपुरी): राजनीतिक और सामाजिक हलकों के लिए यह बहुत दुखद खबर है कि शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी की वरिष्ठ नेता, पार्टी की कोर कमेटी सदस्य और बलाचौर निर्वाचन क्षेत्र की प्रभारी श्रीमती सुनीता चौधरी (42 साल) का आज सुबह उनके आवास मोहाली में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। 

इस बारे में सुनीता चौधरी के करीबी रिश्तेदार गौरव चौहान और हनी टौंसा ने जानकारी दी। गौरतलब है कि सुनीता चौधरी बलाचौर हलके के पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय चौधरी नंद लाल की बड़ी बहू थीं। बता दें कि कुछ समय पहले ही सुनीता चौधरी के पति चौधरी राम पाल का भी निधन हुआ था। परिवार और पार्टी को पहले ही बड़े सदमे में थे।

सुनीता चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में बलाचौर निर्वाचन क्षेत्र से अकाली दल बादल पार्टी की उम्मीदवार थीं, जो अपने प्रतिद्वंद्वी से कुछ वोटों से हार गईं लेकिन पार्टी के लिए एक सक्रिय नेता थीं। सुनीता चौधरी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गईं। सुनीता चौधरी के आकस्मिक निधन पर जसवीर सिंह गढ़ी बसपा प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती संतोष कटारिया विधायक, चौधरी दर्शन सिंह मंगूपुर पूर्व विधायक, हरगोपाल सिंह पूर्व विधायक पूर्व चेयरमैन अकाली नेता सिंह तरलोचन सिंह रक्कड़ आदि ने इस दुखद समाचार को क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया।

Content Writer

Vatika