विवाह में चली शराब ने नए जोड़े के रिश्ते में डाली दरार, हैरान कर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 12:02 PM (IST)

भोगपुर (सूरी): विवाह में पिलाई गई शराब के कारण ऐसा काम हुआ कि नए विवाहित पति-पत्नी का रिश्ता ही खत्म हो गया। थाना भोगपुर के एक गांव की लड़की की शादी में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद पति-पत्नी के रिश्तों में ऐसी दरार आई कि पति ने लड़की परिवार के एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया और उससे चार महीने बाद लड़की की तरफ से अपने पति खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने की एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार हरजीत के विवाह मौके उसके मामा की लड़की रिम्पी से हुई छेड़छाड़ का मामला इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि हरजीत और उसकी पत्नी रेनू (काल्पनिक नाम) के संबंधों में भी खटास आ गई। हरजीत की पत्नी मायके घर आ चुकी थी, ने भी एक सितम्बर 2020 में अपने ससुराल परिवार और पति के कुछ रिश्तेदारों खिलाफ डी.आई.जी. जालंधर रेंज को एक शिकायत दी जिसमें उसने अपने पति, ससुराल परिवार पर दहेज मांगने और जबरदस्ती मांसहारी भोजन खिलाने के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच महिला पुलिस अफसर नवदीप कौर की तरफ से की गई जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि हरजीत और रेनू के विवाह में पीयूष अरोड़ा के छेड़छाड़ करने से दोनों के संबंधों में खटास आई थी और इसी वजह से उनका रिश्ता टूटा है।

क्या है मामला?
हरजीत कुमार ने एस.एस.पी. जालंधर देहाती को शिकायत दी थी कि उसकी शादी भोगपुर के एक गांव में 2 फरवरी 2020 को हुई थी। इस विवाह में उसके मामा की लड़की रिम्पी (काल्पनिक नाम) भी शामिल थी जो कि गर्भवती थी। विवाह में एक लड़के ने रिम्पी के साथ नाचते समय छेड़छाड़ और फोटो खींचने की कोशिश की। हरजीत ने इस मामले में अपने ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच एक उच्च रैंक के पुलिस अधिकारी ने की, जिसकी जांच रिपोर्ट में कहा गया कि रिम्पी के साथ पीयूष अरोड़ा ने छेड़छाड़ की थी। जांच दौरान पीयूष ने कबूल किया कि ड्रिंक करने की वजह से गलती हो गई है। सात महीनों की पुलिस जांच के बाद थाना भोगपुर में आरोपी पीयूष अरोड़ा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था।

Content Writer

Tania pathak