Weather Alert: पंजाब में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें कब
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 07:11 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने, कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2, 3, 6 और 7 मई को बारिश हो सकती है। जानकारी मुताबिक, 2 मई को लुधियाना, पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है, जबकि मानसा, बठिंडा और फाजिल्का के लिए हल्की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में भी मौसम अस्थिर रह सकता है। वहीं, 3 मई को हालात बदलने के आसार हैं और अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और गुरदासपुर में बिजली कड़कने के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, 4 और 5 मई को राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन खास तौर पर मालवा इलाके बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला में तेज हवाओं (50-60 kmph) के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई को हालात में थोड़ा सुधार होने की संभावना है, जहां कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

