अगले 24 घंटे अहम! पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 07:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। आज शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के कारण जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को भयानक गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून के और एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। 

विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 तारीख तक भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 3 और 4 जुलाई को कई इलाकों में 40 से 50 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों के लिए 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है।

 मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को भारी बारिश और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए पानी वाले इलाकों और निचले इलाकों में बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News