पंजाब में मौसम को लेकर जारी हुआ Alert, घर से निकलने से पहले जरुर पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में रविवार को मौसम को लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के कारण दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है पर इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। मार्च के आखिरी दिनों में पंजाब और हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। 

दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पंजाब की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kalash