पंजाब कांग्रेस की 11 मैंबरी कमेटी का गठन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 09:49 PM (IST)

जालंधर(जसप्रीत): कांग्रेस ने अपनी पंजाब प्रदेश इकाई को भंग कर दिया है लेकिन सुनील जाखड़ को अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा है। कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के साथ ही जिला कांग्रेस समितियों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। पार्टी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समन्वय समिति भी गठित की गई है। समिति में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा कांग्रेस महासचिव अम्बिका सोनी भी शामिल हैं। समिति के अन्य सदस्यों में राज्य सरकार में मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुरेंद्र शाम अरोड़ा, सुखजिंदर सिंह सरकारिया तथा विजय इंदर सिंह शामिल हैं जबकि पार्टी संगठन की तरफ से इसमें प्रदेश महासचिव कैप्टन संदीप सिंह संधु, विधायक कुलजीत नागरा तथा गुरकीरत कोटली शामिल हैं।

Vaneet