केजरीवाल की सीबीआई में पेशी से पहले रातों रात दिल्ली पहुंचे पंजाब के सभी मंत्री और विधायक

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 11:33 PM (IST)

लुधियाना, (विक्की): शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद पंजाब से भी सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शनिवार देर शाम तक दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाई कमान के आदेश के बाद पार्टी के कई विधायक जालंधर उपचुनाव में ड्यूटी करके सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गए और रातों रात ही दिल्ली पहुंच जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई मंत्री तो शनिवार दोपहर को ही दिल्ली पहुंच गए थे और उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात करके कल के लिए रणनीति तैयार की। एक विधायक ने बताया कि पंजाब के सभी विधायक दिल्ली में एक जगह एकत्रित होंगे और काफिले के रूप में सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि आज शाम ही हाईकमान से दिल्ली पहुंचने का आदेश मिला है और सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने दिल्ली के लिए रवानगी डाल ली। पार्टी की और से जीटी करनाल रोड पर सथित एक रिसॉर्ट की लोकेशन  जारी की गई है जहां पर रविवार सभी एमएलए को एकत्रित होना है। पार्टी की और से सुबह 8 बजे अगले आदेश के बाद सभी विधायक रिजॉर्ट से आगे सीबीआई मुख्यालय के लिए रवाना होंगे।

News Editor

Parveen Kumar