पंजाब में सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 3000 रुपए मिलेंगे

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 08:34 AM (IST)

जालंधर(धवन): देश में फैले कोरोना वायरस के कारण निर्माण श्रमिकों के प्रभावित हो रहे काम को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 3000 रुपए प्रति व्यक्ति देने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के कारण या तो निर्माण श्रमिक काम पर जा नहीं पा रहे हैं या फिर उनसे संबंधित कामकाज कुछ दिनों के लिए बंद हो चुका है।  

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपने मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन व अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति को लेकर चर्चा की। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पंजाब सरकार द्वारा तत्काल 3000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिए जाएंगे ताकि उनके खाने-पीने पर कोई विपरीत असर न पड़े।

Edited By

Sunita sarangal