पंजाब ‘आप’ में सभी साजिशों की जड़ भगवंत मान : खैहरा

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 08:32 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): ‘आप’ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दावा किया कि पार्टी में कलह की असली जड़ भगवंत मान हैं। खैहरा ने कहा कि मान ने पंजाब का सी.एम. बनने की लालसा के अधीन पहले भी पार्टी के कई लीडरों के खिलाफ साजिशें रचीं । उन्हें पार्टी में साइड लाइन किया या बाहर का रास्ता दिखाया। खैहरा ने इस संबंध में अपनी भड़ास एक ट्वीट करके निकाली है। असल में भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में बयान दिया था कि पार्टी विरोधी गतिविधियां चला रहे खैहरा के खिलाफ जल्द ही पार्टी द्वारा एक्शन लिया जाएगा और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

खैहरा ने लिखा है कि भगवंत मान के बयानों से उनकी गहरी साजिशें जगजाहिर हो गई हैं। मान ने मुख्यमंत्री पद की लालसा में पहले डा. धर्मवीर गांधी, हरिंद्र सिंह खालसा, सुच्चा सिंह छोटेपुर और गुरप्रीत घुग्गी को साजिशें करके अपने रास्ते से हटवाया और अब मेरे (खैहरा) साथ भी ऐसा कुछ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मान अरविंद केजरीवाल द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में मांगी गई माफी पर अपना स्टैंड स्पष्ट क्यों नहीं करते? साथ ही यह भी बताएं कि वह ‘आप’ के पंजाब यूनिट को खुदमुख्तार (ऑटोनोमस) बनाने के खिलाफ क्यों हैं?  

swetha