जिम की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का आरोप, मोहल्ले वालों ने महिला को पकड़ा, जमकर हंगामा
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 05:31 PM (IST)
अबोहर (सुनील भारद्वाज): स्थानीय गली नंबर 6 में बनी जिम वाली गली में आज मोहल्ले के लोगों ने एक जिम में अनैतिक कार्य के लिये आई एक महिला को धर दबोचा और उसे एक मंदिरनुमा घर में बंद कर दिया जबकि कुछ युवक वहां से भागने में कामयाब हो गए।
लोगों ने एक जिम संचालक पर जिम की आड़ में अनैतिक कार्य करवाने का कथित आरोप लगाते हुए पुलिस से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस गली में बनी जिम के दो गेट है जिसका संचालक पिछले लंबे समय से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाता है और यहां पर नशेड़ी किस्म के लोगो का भी आना जाना लगा रहता है । इस बारे में कई बार पुलिस शिकायतें भी की जा चुकी हैं लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
आज दोपहर भी कुछ लड़के-लड़किया जिम में आए थे जब लोग एकत्र हुए तो लड़के तो भाग गए लेकिन एक महिला को लोगों ने काबू कर लिया और इसकी सूचना 112 पुलिस हेल्पलाइन को दी। उन्होंनें बताया कि इस जिम संचालक की वजह से उनके बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए इसकी जिम बंद करवाकर इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर मौजूद मोहल्लावासी दारा सिंह ने भी कहा कि पिछले काफी समय से इस जिम में गलत कार्य हो रहा है । वे कई बार जिम संचालक को समझा चुके हैं लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस को शिकायत करने पर इसे पकड़ाया भी गया है लेकिन पुलिस इस पर सख्त एक्शन नहीं लेती, जो भी इसका विरोध करता है उसे धमकियां देता है। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि जब उसने जिम मे आई युवती को काबू किया तो वह धक्का देकर उसे भागने लगी जिससे वह जख्मी भी हो गई।
उसने बताया कि वह जिम मालिक को अनैतिक कार्य बंद करने को कहती है तो उसे अभ्रद शब्दावली का प्रयोग करता है। उसने बताया कि मोहल्ले की बेटी बहुओं का जीना दुर्भर हो रखा है इसलिए इसकी जिम बंद करवाकर इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

