CCTV में कैद हुई कथित जादू-टोने की घटना, व्यक्ति को पकड़कर चप्पलों से की पिटाई

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 06:11 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): आज के समय में लोग जादू टोना करने की हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक घिनौना कारनामा लुधियाना से सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सलेम टाबरी के अधीन आते मोहल्ला खजूर चौक में गत रात एक व्यक्ति द्वारा जादू टोना करते की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जादू टोना करने वाले व्यक्ति द्वारा एक घर के अंदर कुछ सामग्री फेंकी गई। सुबह जब घर का मालिक ने उठकर अपने घर के अंदर जादू टोने का सामान गिरी हुआ देखा तो उसने तुरन्त घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों जांच की। इस दौरान उसने देखा का मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उसके घर के अंदर जादू टोना की सामग्री फैंक रहा है। इसके बाद वह उस व्यक्ति को पकड़ कर ले आया और चप्पलों के साथ उसकी मारपीट की। बताया जा रहा है कि, व्यक्ति पहले भी मोहल्ले में जादू टोना करता है इससे लोग काफी परेशान हो रखे हैं। 

व्यक्ति द्वारा जादू टोना करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि, व्यक्ति पिछले लंबे समय से जादू टोना की कोई न कोई वारदात करते ही रहता है, जिस कारण वह उससे दुखई है। वहीं थाना सलेम टाबरी के थानेदार राजेश कुमार का कहना है कि, इस मामले की उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती हैतो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News