..तो क्या Punjab में AAP और कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन? पढ़ें क्या बोलीं मंत्री Anmol Gagan Maan

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2023 - 03:58 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर मंत्री अनमोल गगन मान ने विराम लगा दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर जो गठबंधन हो रहा है, उसमें अकेले कांग्रेस शामिल नहीं है, बल्कि देश की कई अन्य पार्टियां शामिल हैं। 

पंजाब की राजनीति अलग है, लोग हमें वोट देना चाहते हैं इसलिए गठबंधन करने की जरूरत नहीं है, अगर ऐसा फैसला होगा तो लोग वोट देना पसंद नहीं करेंगे।अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोग पसंद करते हैं। हम पंजाब के लोगों की सहमति से काम कर रहे हैं।

 आप ने विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीतीं और अब उन्होंने दावा किया कि आप लोकसभा चुनावों में 13 सीटें पर अकेले जीत हासिल करेगी। कोई भी राजनेता अगर अपनी बात पर खरा उतरता है तो उसे दोबारा चुनाव लड़ने का अधिकार है। आम आदमी पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया। अब भी लोग आम आदमी पार्टी को ही वोट देंगे।  इसलिए पंजाब में गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News