आखिर क्यों नहीं हो पाया 'आप' व संयुक्त समाज मोर्चे के बीच गठबंधन
punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 04:10 PM (IST)
चंडीगढ़: आप व संयुक्त समाज मोर्चे के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन दोनों दलों में सीटों की बांट को लेकर सहमति नहीं बन पाई। सूत्रों के अनुसार संयुक्त समाज मोर्चा आप से 60 सीटों की मांग कर रखा था पर आप सिर्फ 10 सीटें देने को तैयार थी। इसके बाद कहा जा रहा है कि संयुक्त समाज मोर्चा गुरनाम चढूनी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चढूनी के साथ समझौते के लिए मैनिफेस्टो कमेटी बनाई गई है। साथ ही कहा है कि दो-तीन दिनों में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बलबीर राजेवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का मेन दफ्तर लुधियाना में होगा। सी.एम. चेहरे पर उन्होंने बताया कि इसका ऐलान चुनावो के बाद किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here