पंजाब के मंत्रियों को विभाग आबंटित, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 05:10 PM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने 11 नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभाग अलॉट कर दिए हैं। अब मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के पास 21 विभाग रह गए हैं जोकि पहले 40 थे। पुराने कैबिनेट मंत्रियों के ब्रह्म महिंद्रा, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, साधु सिंह धर्मसोत, चरणजीत सिंह चन्नी के पास पहले वाले ही विभाग रहेंगे जबकि तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा को पहले विभागों के साथ अब नया विभाग हाऊसिंग व अर्बन डिवैल्पमैंट भी दिया गया है।

नाम                                                                            विभाग
कै. अमरेंद्र सिंह -  प्रशासकीय सुधार, कृषि, बागवानी, भूमि व पानी बचत, शहरी हवाबाजी, डिफैंस वैल्फेयर, एक्साइज  एंड टैक्सेशन, आम प्रशासन, गृह व न्याय, अतिथ सत्कार, निवेश प्रोमोशन, सूचना व जनसंपर्क,  कानूनी मामले, परसोनल, पर्यावरण, विजीलैंस,  वाइल्ड लाइफ, एन.आर.आई. मामले

ब्रह्म महिंद्रा - स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, मैडीकल शिक्षा, संसदीय मामले, चुनाव व शिकायत निवारण
नवजोत सिंह सिद्धू - स्थानीय निकाय, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले
मनप्रीत बादल- वित्त, योजना, प्रशासकीय सुधार व प्रोग्राम इम्लीमैंटेशन
ओ.पी. सोनी- स्कूल शिक्षा, स्वतंत्रता सेनानी
साधु सिंह धर्मसोत-  वन, एस.सी./बी.सी. कल्याण, प्रिटिंग व स्टेशनरी
तृप्त राजिंद्र बाजवा- ग्रामीण विकास व पंचायत, हाऊसिंग व अर्बन डिवैल्पमैंट
राणा गुरमीत सोढी-  खेल व युवा मामले
चरणजीत सिंह चन्नी-  तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण व रोजगार जैनरेशन
अरुणा चौधरी- सामाजिक सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट, महिला व बाल कल्याण
रजिया सुल्ताना- उच्च शिक्षा, जल सप्लाई व सीवरेज
सुखजिंद्र सिंह रंधावा- सहकारिता व जेलें
सुखविंद्र सिंह सुख सरकारिया- राजस्व, पुनर्वास, कुदरती आपदा प्रबंध व जल संसाधन
गुरप्रीत सिंह कांगड़- पावर, न्यू व रिन्यूएबल एनर्जी संसाधन
बलबीर सिंह सिद्धू- पशुपालन, डेयरी विकास व श्रम विभाग
विजय इंद्र सिंगला- पी.डब्ल्यू.डी. व सूचना टैक्नोलॉजी
सुंदर शाम अरोड़ा- उद्योग व व्यापार
भारत भूषण आशु- फूड एंड सिविल सप्लाई व खपतकार मामले

Pardeep