खुद को सेना का जवान बताने वाले अमरेंद्र झूठे फौजी - भगवंत मान

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 11:12 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): शहीद सैनिकों और सैनिकों के परिवारों की मदद करने वाले एक एन.जी.ओ. को मोहाली में सैनिक कल्याण विभाग के दफ्तर परिसर से निकाले जाने पर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। 

पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने कहा कि कै. अमरेंद्र खुद को सेना का जवान बताते हैं, लेकिन असल में वह एक झूठे फौजी हैं। सच्चे फौजी होते तो उन्हें सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिवार के दुख-दर्द का अहसास होता। उन्होंने कहा कि पंजाब का बेटा रोज देश की सीमा पर शहीद होता है। सरकार वाहवाही के लिए शहीदों के परिवार को पैसा, जमीन और सरकारी नौकरी देने का वायदा करती है। इसके लिए सालों- साल तक परिवारों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी सभी लाभ नहीं मिलते। शर्म की बात है कि सरकार की ओर से सालों पहले की गई घोषणा के बावजूद अभी तक 1965 और 1971 की जंग में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जमीन नहीं दी गई। उन वीर जवानों के परिवार सालों से सैनिक कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कै. अमरेंद्र विज्ञापन देकर वाहवाही बटोरने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि एन.जी.ओ. का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने वीर जवानों के परिवारों की समस्याओं को बताने के लिए चि_ी लिखी, लेकिन कैप्टन अमरेंद्र ने कार्रवाई की बजाय विभाग के डायरैक्टर को निर्देश देकर दफ्तर परिसर में उनके घुसने पर रोक लगा दी। उन्होंने पूछा कि निदेशक ने आखिर किसके कहने पर एन.जी.ओ. को निकाला? उन्होंने सरकार से मांग की कि एन.जी.ओ. की चि_ी पर जल्द कार्रवाई कर सैनिक परिवारों को मदद दी जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News