पाक में लापता हुआ अमरजीत सिंह पहुंचा भारत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 04:30 PM (IST)

अमृतसरः बैसाखी त्योहार के दौरान पाक में लापता  हुआ  24 वर्षीय अमरजीत सिंह वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंच चुका है। वह लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में अपने फेसबुक फ्रेंड के घर पर मिला था। इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ( ईटीपीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

 


स्मरण रहे कि अमृतसर का रहने वाला अमरजीत सिंह बैसाखी उत्सव के लिए 12 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचे 1700 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल था। उसकी गुमशुदगी के बारे में हालांकि तब ही पता चला जब भारत वापसी के लिए जत्था रवाना होने वाला था।   दूसरे तीर्थयात्रियों की तरह सिंह का पासपोर्ट भी ‘एवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड’ के पास था। अधिकारियों ने सिंह के निर्धारित समय पर पासपोर्ट वापस न लेने आने पर उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद जांच की गई।
 

Sonia Goswami