MP अमृतपाल सिंह की दादी का निधन, कुछ दिन पहले जेल से की थी Video Call
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 10:11 AM (IST)
तरनतारन : खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का रविवार, 8 नवंबर 2026 को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अमृतपाल सिंह की दादी के निधन की पुष्टि उनके बेटे और अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने की है। उनका पार्थिव शरीर अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा में रखा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश पर निधन से कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह ने जेल से 10 मिनट की वीडियो कॉल के जरिए अपनी दादी से बातचीत की थी। अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अदालत में याचिका दायर कर उन्हें अपनी बीमार दादी से बात करने की अनुमति देने की मांग की थी।

