Amritsar : पुलिस ने कसा शिकंजा, पिस्तौल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 11:09 PM (IST)

तरनतारन (रमन): सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर देसी पिस्तौल व 1 कारतूस बरामद किया है। थाना सरहाली में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने माननीय अदालत से 2 दिन का रिमांड प्राप्त कर अगली पूछताछ शुरु कर दी है।

सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के ए.एस.आई. मनजिंदर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उनकी पुलिस पार्टी ने गांव सेरों की तरफ जाने के समय 1 संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति से 1 देसी पिस्तौल व 1 कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान बाज सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी सेरों के तौर पर हुई। अब उक्त आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी बाज सिंह ने पुलिस को देख कर फरार होने की कोशिश की थी।

Content Editor

Subhash Kapoor