ड्यूटी पर जा रही आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौ+त, ट्रक ने कुचला

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 03:05 PM (IST)

झबाल: अमृतसर रोड पर बाबा बुड्ढा साहिब मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव ठट्ठा निवासी दिलबाग सिंह अपनी पत्नी राजवंत कौर को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे थे। राजवंत कौर कोट धर्म चंद में आंगनवाड़ी वर्कर के तौर पर काम करती थीं। जैसे ही वे बाबा बुड्ढा मोड़ से मुड़ने लगे, अमृतसर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजवंत कौर ट्रक के टायर के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटनास्थल पर झबाल पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण आसपास के लोगों ने बाबा बुड्ढा मोड़ पर धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर, झबाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक आंगनवाड़ी वर्कर राजवंत कौर के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News