अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ानों का समय गड़बड़ाया

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 09:58 AM (IST)

अमृतसर(इंद्रजीत): वैश्विक स्तर पर मौसम में ठंडक बढऩे के कारण इसका असर हवाई उड़ानों पर हो रहा है। इसी बीच अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय एस.जी.आर.डी. हवाई अड्डे पर शनिवार को ताशकंद से आने वाली उज्बेकिस्तान एयरलाइंस की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान एच-वाई/423 अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 10 मिनट लेट पहुंची। इंडिगो एयरलाइंस की बैंकॉक की उड़ान संख्या 6ई/3512 अपने निर्धारित समय से 15 मिनट, एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली उड़ान-आई/117 एक घंटा 25 मिनट और विस्तारा एयरलाइंस की मुंबई से आने वाली उड़ान यू-के/735 अपने समय से 20 मिनट लेट पहुंची।

 इसी प्रकार एयर इंडिया की  नांदेड़ से आने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले आ धमकी। एयर इंडिया एक्सप्रैस की दुबई से आने वाली उड़ान  संख्या आई-एक्स/192 निर्धारित समय से 10 मिनट, विस्तारा की  यू.के. की उड़ान नंबर यू-के/976 निर्धारित समय से 10 मिनट, दोहा से आने वाली कतर एयरलाइंस की उड़ान नंबर क्यू-आर/548, 10 मिनट, इंडिगो एयरलाइन की बैंकॉक से आने वाली उड़ान संख्या 6-ई/477 सहित उपरोक्त उड़ानें अपने निर्धारित समय से पहले पहुंची। 

swetha