अमृतसर एयरपोर्ट पर विजिटर्स एंट्री बंद

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 08:35 AM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज से एंट्री फीस देकर टर्मिनल इमारतों के अंदर यात्रियों को रिसीव करने व छोडऩे आने वाले विजिटर्स की एंट्री को बंद कर दिया गया है।

एयरपोर्ट डायरैक्टर मनोज चंसोरिया ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एहतियाती तौर पर सुरक्षा प्रबंधों को अधिक चुस्त-दुरुस्त किया जाता है। प्रतिवर्ष एयरपोर्ट पर अतिथियों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है और हवाई यात्रियों को हिदायत दी जाती है कि वे समय पर एयरपोर्ट पहुंचे।वहीं  गणतंत्र दिवस के मौके दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे की व्यस्तता  के चलते अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली-अमृतसर, अमृतसर-दिल्ली की उड़ान संख्या ए.आई.-461/113, 21 से 23 जनवरी तक रद्द रहेगी। एयर इंडिया प्रबंधन ने इस संबंध में विमानपत्तन प्राधिकरण को सूचित कर दिया है।

स्पाइस जैट एयरलाइंस की ओर से नई उड़ानें शुरू

स्पाइस जैट विमानन कंपनी ने कई नई उड़ानों की शुरूआत की है। इस नए आगाज में देहरादून-जम्मू, जम्मू-देहरादून, देहरादून-जयपुर, जयपुर-देहरादून, देहरादून-अमृतसर, अमृतसर-देहरादून आदि उड़ानें शामिल हैं। उड़ानों की समय सारिणी इस प्रकार है :

फ्लाइट        प्रस्थान    आगमन 
देहरादून-जम्मू   8:40       10:00
जम्मू-देहरादून  10:25     11:35
देहरादून-जयपुर  14:05   15:55
जयपुर-देहरादून 06:50       08:20
देहरादून-अमृतसर 11:55     12:35
अमृतसर-देहरादून  12:55  13:35 

 

 

             
           
                 
               
 

swetha