अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा, Flight से उतरे यात्री की तलाशी में उड़े अधिकारियों के होश
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 01:37 PM (IST)
अमृतसर (रमन): अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) अमृतसर और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शारजाह से आए एक यात्री को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, यात्री फ्लाइट नंबर 6E1428 से शारजाह से अमृतसर पहुंचा था। संदेह के आधार पर उसे रोका गया और एक्स-रे स्कैनिंग तथा विस्तृत व्यक्तिगत तलाशी ली गई।
जांच के दौरान यात्री के पास से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम (ग्रॉस वेट) सोना बरामद हुआ। सोने को अलग निकालने के बाद उसका शुद्ध वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये आंकी गई है। फिलहाल कस्टम और डीआरआई की टीम मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सोने की तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अमृतसर एयरपोर्ट पर एक बार फिर गोल्ड स्मगलिंग की कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

