अमृतसर बम ब्लास्ट एक आंतकी हमला: डीजीपी

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 07:35 PM (IST)

अमृतसरः पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेश अरोड़ा ने रविवार को कहा कि अदलीवाल में निरंकारी भवन पर हुए हमले को हम एक आंतकवादी हमला मानते है।

अरोड़ा ने हमले में कश्मीरी आंतकवादियों का हाथ होने से इन्कार करते हुए कहा कि यह देश के खिलाफ एक आंतकी हमला है। इसमें किसी एक समूह को चिह्नित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही हमले के लिए जिम्मेवार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इस हमले में किसका हाथ है।डीजीपी ने कहा कि दो हथियारबंद हमलावरों ने निरंकारी सत्संग समागम में बम फेंका था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Mohit