अमृतसर ब्लास्ट: केंद्रीय गृह मंत्रालय का दावा, हाथ लगे अहम सुराग

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 05:28 PM (IST)

अमृतसरः केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने दावा किया है कि अमृतसर में हुए ब्लास्ट के मामले में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस की चल रही जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक अभी जांच चल रही है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जल्दबाजी होगा। मंत्रालय के मुताबिक जांच सही दिशा में बढ़ रही है। मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने अतीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात स्वयंसेवकों की हत्या की जबरदस्त जांच की और वह ऐसी अन्य घटनाओं के पीछे की साजिश को बेनकाब करने में समर्थ है। 

गौरतलब है कि आज रविवार को अमृतसर  से 12 किमी दूर राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में दो बाइक सवार हमलावरों ने विस्फोटक सामग्री फेंकी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर कर दी है। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Mohit