Live in Relation में रहने वाले BF ने अढ़ाई महीने की बेटी सहित मां को दी रूंह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 04:34 PM (IST)

अमृतसर (सुमित): यहां गुरु की वडाली में लीव इन रिलेशन में रहने वाले एक व्यक्ति की तरफ से अपनी प्रेमिका और उसकी  अढ़ाई महीनें की बेटी की हत्या करने के बाद लाशों को किनारे लगाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात लगभग 5 महीने पहले की है। कातिल द्वारा एक साथ दोनों लाशों का इकट्ठे ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया और किसी को कुछ पता नहीं लगा। इस वारदात में कातिल के पिता ने कातिल का पूरा -पूरा साथ दिया।

दरअसल दर्शन संदीप सिंह राजविन्दर कौर नामक महिला के साथ लीन इन रिलेशन में रह रहा था। इस दौरान उनके घर एक बच्ची ने जन्म लिया जिसके बाद उक्त महिला राजविन्दर कौर सन्दीप को विवाह करने के लिए कह रही थी लेकिन सन्दीप ने विवाह से इन्कार कर दिया। इसके बावजूद प्रेमिका राजविन्दर ज़िद कर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।

पुलिस अफ़सर ने बातचीत करते बताया कि इसके बाद गुस्से में आए प्रेमी संदीप ने बेटी का गला घोट कर कत्ल कर दिया और उसके बाद राजविन्दर को भी मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं कातिल ने रात 10 बजे दोनों का इकट्ठे संस्कार करके राख को एक नहर में भी बहा दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मामला फरवरी महीने का है। इसी बीच राजविन्दर कौर की मां ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। मृतका की मां ने पुलिस को अंदेशा ज़ाहिर किया कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी का कत्ल कर दिया है, इस पर पुलिस की एक विशेष जांच टीम बना कर सारे मामले की जांच की गई, जिसके बाद पूरा सच सामने आया।

 

Content Writer

Vatika