इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग, दहशत में पूरा इलाका

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 01:26 PM (IST)

तरनतारन (रमन): विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में फिरौती के लिए वाहेगुरु इमीग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग की गई।

बताया जा रहा है कि इस वारदात को दूसरी बार अंजाम दिया गया है। इससे पहले 4 अक्टूबर को भी इसी इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग हुई थी। जानकारी के अनुसार, बीती रात दो बदमाशों ने इमीग्रेशन सेंटर के मालिक राजविंदर सिंह के घर पर गोलियां चलाईं। 

सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की ओर से इमीग्रेशन सेंटर के मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती नहीं देने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News