अमृतसर में मां की हत्या के बाद खुद को गोली से उड़ाया
punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 08:55 AM (IST)
अमृतसर(संजीव): मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब अपने घर में 2 कुत्तो को गोलिया मारने के बाद अपनी माता भूपिंद्र कौर की गोलिया मार कर हत्या कर दी। मां को मौत के घाट उतारने के वाले हरप्रीत सिंह ने घर के साथ एक खाली प्लाट में जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कंटोनमैंट की मौके पर पहुंच गई और सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद मां-बेटे के शवों को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार हरप्रीत सिंह 5 वर्ष पहले इंगलैंड से लौटा था और नशे का आदी हो जाने के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी, वह अपनी माता के साथ रह रहा था। करीब डेढ़ माह पहले हरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी से तालाक हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में था। आज सुबह अपनी माता के नाम पर लाइसैंसी पिस्तौल जिसे वह हर समय अपने पास रखता था, से पहले 2 कुत्तो को गोलियां मारी और उसके बाद अपनी माता को मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही हरप्रीत सिंह ने अपनी मां पर पिस्तौल तानी वह जान बख्शने के लिए चिलाती रही मगर हरप्रीत सिंह ने एक न सुनी और अपनी मां को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

