कनाडा में अमृतसर की युवती की गोली मारकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 08:34 PM (IST)

अमृतसर: कनाडा में अमृतसर की रहने वाली एक युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों का आरोप है कि एक पंजाबी युवक शरणजीत लंबे समय से नवनीत कौर को परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि इसी उत्पीड़न के चलते यह दर्दनाक घटना हुई। परिवार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार सदमे में डूब गया। परिजनों ने कनाडा और भारत सरकार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और मांग की है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। इस घटना के बाद मृतका के पैतृक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News