Amritsar : विवाह का झांसा दे युवतियों का अपहरण, 2 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 09:16 PM (IST)

अमृतसर : विवाह का झांसा दे युवतियों को अपहरण कर ले जाने के मामले में जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है, जिनमें थाना कंबो की पुलिस ने दलजीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बख्शी सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी उसकी 23 वर्षीय लड़की मनजोत कौर को विवाद का झांसा दे अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह थाना कंबो की पुलिस ने राकेश कुमार की शिकायत पर जगदीश रवि के विरुद्ध केस दर्ज किया है, जिनमें राकेश कुमार का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के व एक लड़की है। विगत दिवस वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू सामान देने के लिए गए हुए थे और उसकी बेटी घर में अकेली थी, जब वह लोग वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उसकी लड़की घर में मौजूद नहीं है। उसे पता चला कि आरोपी उसकी लड़की को बहला-फुसला कर विवाह का झांसा दे अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Content Editor

Subhash Kapoor