प्रेम संबंधों के चलते लड़की के परिवार वालों ने की युवक की पिटाई, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 09:45 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिला तरन तारन के अधीन आते गांव ठठगढ़ निवासी के इसी गांव की लड़की के साथ प्रेम सबंध थे जिसका पता उसके परिवार वालों को लगने पर युवक की लड़की वालों ने पिटाई कर दी। इस युवक को सात माह पहले मारपीट का शिकार बनाया जाने के बाद आज उसकी बिस्तर पर मौत हो गई। इस बाबत पुलिस ने शव को कब्जे में ले चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिंदा सिंह के लड़के लवप्रीत सिंह (18) का गांव की ही रहने वाली लड़की के काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इस दौरान दोनों ने घर से भाग जाने और विवाह करवाने का फैसला भी कर लिया। जानकारी देते हुए शिंदा सिंह ने बताया कि लड़की के रिश्तेदार सतनाम सिंह सतू ने अपने लड़के झीना सिंह के अलावा शमशेर सिंह शेरा पुत्र काला सिंह, गाजा सिंह पुत्र गोलटू सिंह के साथ मिलकर लवप्रीत सिंह की करीब 7 माह पहले मारपीट की जिसमें लवप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गया। इस मारपीट में लवप्रीत सिंह की रीड़ की हड्डी बुरी तरह चोटिल हो जाने के कारण वह बेड से उठ न सका। उन्होंने बताया की वह बहुत गरीब है जिस कारण लवप्रीत सिंह का अस्पताल से ईलाज नहीं करवा सके। उसी समय से बिस्तर पर पड़े लवप्रीत सिंह की शनिवार को मौत हो गई।

मामले संबंधी थाना झबाल के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, ए.एस.आई सुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और लवप्रीत सिंह के पिता शिंदा सिंह के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौप दिया गया है और जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मामले के आरोपियों के परिवारक सदस्यों सरबजीत कौर, राजबीर कौर, कुलजीत कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनैतिक दबाव में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले की बारीकी से जांच करवाई जानी चाहिए तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर झूठा केस तुरंत खारिज न किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा।

Mohit