Amritsar : पति के अवैध संबंधों से परेशान विवाहिता का खौफनाक कदम

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:11 PM (IST)

तरनतारन (रमन): दहेज की मांग व अपने पति के अवैध संबंधों से परेशान विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर कुल 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके से फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में सुरिंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी मुगलचक्क पन्नूआं ने बताया कि उसकी बहन कर्मजीत कौर की शादी सुरिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के साथ हुई थी। बीते दिन उसको सूचना प्राप्त हुई कि उसकी बहन कर्मजीत कौर की मौत हो चुकी है व इसका शव सिविल अस्पताल तरनतारन लाया गया है। असल में ननद रुपिंदर कौर द्वारा दहेज मांगने व पति सुरिंदर सिंह का अपनी भाभी जगरुप कौर के साथ अवैध संबंध होने के कारण उसकी बहन कर्मजीत कौर अक्सर परेशान रहती थी। उसकी बहन के ससुराल वालों ने फंदा लगा कर उसकी बहन को मौत के घाट उतारा है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हमारे परिवार को न्याय दिलाया जाए।

क्या कहती है पुलिस : थाना सदर तरनतारन के ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने कहा कि मृतका के भाई के बयानों पर केस दर्ज कर मृतका के पति सुरिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इस मामले में मृतका की भाभी जगरुप कौर पत्नी मनप्रीत सिंह निवासी खब्बे डोगरा व ननद रुपिंदर कौर पत्नी सुखदीप सिंह निवासी झब्बाल की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Content Editor

Subhash Kapoor