अमृतसर धमाके के पीछे दादूवाल का हाथः सुखबीर

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 04:56 PM (IST)

चंडीगढ़: अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने रविवार को राजासांसी स्थित अदलीवाला गांव में निरंकारी भवन पर हुए हमले के पीछे बलजीत सिंह दादूवाल का हाथ बताया है। 

यहां मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस के एम. पी. रवनीत बिट्टू भी अमृतसर बम धमाके में बरगाड़ी में धरने पर बैठे लोगों का हाथ होने की बात कह चुके हैं।


रविवार को हुए  बम धमाके में 3 लोग मारे गए जबकि घायल हुए 22 लोगों में से 13 को गुरु नानक देव (जी.एन.डी.एच.) और 7 को आई.वी.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बम धमाके में गंभीर रूप में घायल 6 मरीजों की बाजुओं और टांगों में छर्रे लगने के कारण उनके ऑप्रेशन किए जा रहे हैं। बाकी मरीजों की हालत स्थिर है।


वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के गांव अदलीवाल (राजासांसी) में हुए बम धमाके के हमलावरों की सूचना देने वालों को 50 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 पर जानकारी देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। 

Vatika