अमृतसर हादसाः कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा ने 21 परिवारों को 5-5 लाख रुपए के बांटे चैक

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 12:34 PM (IST)

अमृतसर  (नीरज, महेन्द्र, कमल): दशहरे पर रावन दहन के दौरान जौड़ा फाटक पर हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों को लेकर बढ़ रहे मृतकों के परिवारों व आमजन के आक्रोश को शांत करने के लिए सरकार ने बिना किसी जांच के आनन-फानन में पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपए के चैक बांट दिए। 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार सरकार की तरफ से 21 मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए के चैक वितरित किए गए।  जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा, कैबिनेट मंत्री सुखबिन्द्र सिंह सुखसरकारिया, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, विधायक सुनील दत्ती व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में स्थानीय सर्किट हाऊस में चैक वितरित किए गए।  

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा ने कहा कि पंजाब सरकार जौड़ा फाटक रेल हादसे को पूरी गंभीरता के साथ ले रही है और जिला प्रशासन हर एक पीड़ित परिवार के साथ संपर्क में है ताकि सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दी जा सके।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News