अमृतसर: अरुण जेटली की मौत पर भाजपा वर्करों में शोक की लहर

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 05:18 PM (IST)

अमृतसर(सुमित खन्ना): देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से अमृतसर भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। अमृतसर में भाजपा के पंजाब प्रधान और समूह भारतीय जनता पार्टी के वर्करों ने उनको श्रद्धांजलि भेंट की। अरुण जेटली का अमृतसर के साथ गहरा रिश्ता है, क्योंकि वह अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। इसमें अमृतसर में उनके प्रोजेक्ट और उनके व्यक्तित्व पर पंजाब भाजपा ने अपनी राय दी है और कभी ना भुलाने वाली बात भी की है।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक जेतली ने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। जेटली पिछले दो सालों से ठीक नहीं थे, जिस कारण उन्होंने इस साल लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। उनका किडनी प्रत्यारोपण भी हुआ था। 

Vaneet